क्रिप्टोकरेंसी के रूप में 3.60 अरब डॉलर अवैध धन जब्त, हैक करने का लगा आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

वाशिंगटन।अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने 3.60 अरब डॉलर से अधिक अवैध धन जब्त किया है और इस संबंध में न्यूयार्क के एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। दंपति पर आरोप है कि उन्होंने 2016 में डिजिटल माध्यम से हुए मुद्रा विनिमय प्रणाली को हैक कर चुराए गए अरबों डॉलर के शोधन की साजिश रची। संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा कि जब्त किया गया धन ‘बिटफिनेक्स’ को हैक करने के मामले से जुड़ा है जो कि डिजिटल माध्यम से मुद्रा विनिमय की एक प्रणाली है और छह साल पहले इसमें हैकरों ने सेंध लगाई थी।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों के इस्तेमाल और प्रभाव को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तनातनी

अमेरिका और रूस की नागरिकता रखने वाले 34 वर्षीय इल्या “डच” लिचेंस्टाइन और उसकी पत्नी हेदर मोर्गन (31) को मंगलवार को मैनहैटन में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उन्होंने जटिल तकनीक का इस्तेमाल कर चोरी की गई ‘क्रिप्टोकरेंसी’ का शोधन करने और धन के लेनदेन को छिपाने की साजिश रची। न्याय मंत्रालय की ओर से जारी एक वीडियो बयान में उप महान्यायवादी लीजा मोनाको ने कहा, “अपराधियों को स्पष्ट संदेश है कि क्रिप्टोकरेंसी चोरी कर वे बच नहीं सकते। हम अवैध धन का पता लगाते रहेंगे, फिर चाहे वह किसी भी रूप में हो।

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, 37 करोड़ रुपये जारी

Semicon 2.0 में सिर्फ गंभीर कंपनियों को मौका, Ashwini Vaishnaw ने जारी की कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े