अमेरिका ने इराक और ईरान के ऊपर से असैन्य विमानों के गुजरने पर प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2020

वॉशिंगटन। अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने मंगलवार को कहा कि उसने अमेरिका में पंजीकृत विमानों के इराक, ईरान और खाड़ी क्षेत्र के ऊपर से गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम इराक में अमेरिकी बलों पर रॉकेट हमलों के बाद उठाया गया।

एफएए ने एक बयान में कहा कि आज रात नोटिस जारी कर अमेरिकी असैन्य उड़ान संचालकों के विमान संबंधी प्रतिबंधों के बारे में सूचित किया गया। इसमें इराक, ईरान के हवाई क्षेत्र पर और अरब की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी के जल क्षेत्र पर संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने पर ट्रंप ने कहा- इराक के लिए होगा ‘सबसे बुरा’

इसमें आगे कहा गया कि एफएए पश्चिम एशिया में घटनाओं पर करीबी नजर बनाए रखेगा। गौरतलब है कि ईरान ने इराक स्थित ऐसे कम से कम दो सैन्य अड्डों पर एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी जहां अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल ठहरे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार