महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासतों के प्रचार संबंधी विधेयक अमेरिकी कांग्रेस समिति में पारित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस की एक प्रमुख समिति ने महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासतों का प्रचार करने के लिए नागरिक अधिकारों के पैरोकार जॉन लेविस द्वारा लिखा एक विधेयक बुधवार को पारित कर दिया। भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा द्वारा अनुमोदित ‘गांधी-किंग एक्सचेंज एक्ट’ को सदन की विदेश मामलों की समिति ने पारित किया। इस विधेयक में महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के काम और विरासतों का अध्ययन करने के लिए अमेरिका तथा भारत के बीच आदान-प्रदान की पहल करने का प्रावधान है। 

प्रमुख खबरें

क्या था माओ का 5 फिंगर प्लान, जिसे फॉलो करते हुए जिनपिंग बढ़ा सकते हैं भारत की टेंशन

Verity Trailer: खौफनाक रहस्यों से भरी है Dakota Johnson और Anne Hathaway की फिल्म की कहानी

हूतियों ने पाकिस्तान को भी नहीं छोड़ा, समुंदर में आग, बिछाई लाश!

Ramayana के VFX पर मचा था भयंकर बवाल, Ranbir Kapoor ने अब आलोचकों को दिया करारा जवाब