अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारत के स्वास्थ्य कर्मियों को सामग्री मुहैया कराकर मदद का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टीन लॉयड ने रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन को भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों को हर संभव जरूरी मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है। यह कदम राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर उपजे अप्रत्याशित स्वास्थ्य संकट से निपटने में अमेरिकी संसाधनों के जरिये मदद का निर्देश देने के तुरंत बाद सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: कोविड 19 से तड़प रहा देश! 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,52, 991 नये मरीज, 2812 लोगों की मौत

ऑस्टीन ने कहा कि उन्होंने रक्षा विभाग को भारत के अग्रिम मोर्चा के कर्मियों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उन्हें संसाधन से हर संभव मदद का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमलोग वर्तमान में उन उपकरणों का आकलन कर रहे हैं जिन्हें हम खरीद सकते हैं या खुद इजाद कर सकते हैं तथा आने वाले दिनों में उससे उनकी मदद कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

एन चंद्रशेखरन को फिर मिली टाटा संस की कमान: 5 साल के नए कार्यकाल को मंजूरी, नोएल टाटा ने जताया विरोध

Thane Court ने पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोपी कारोबारी Sher Bahadur Singh को बरी किया

Prabhasakshi NewsRoom: रातोंरात लगाई गई Siddaramaiah की 9 फीट प्रतिमा, CM Shivakumar के दौरे से पहले हटाई गई, Karnataka Congress में मचा घमासान

Swatantra Bhardwaj को Tihar Jail से मिली रिहाई, कोर्ट ने दी 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत