अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान, कहा- ट्रंप ने दिया था ‘सील’ का दर्जा कायम रखने का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध अपराध के आरोपी एक नौसैनिक सील कर्मचारी को ‘सील’ का दर्जा गंवाए बिना सेवानिवृत्त करने का निर्देश दिया था। रक्षा मंत्रालय में एस्पर ने संवाददाताओं से कहा कि ट्रंप के मौखिक आदेश के कारण ही एस्पर ने रविवार को घोषणा की थी कि एडवर्ड गैलाघेर ‘सील’ का अपना दर्जा कायम रखते हुए सेवानिवृत्त होंगे।

पिछले सप्ताह ट्रंप ने ट्वीट किया था कि वह चाहते हैं कि गैलाघेर सील के कर्मचारी के तौर पर सेवानिवृत्त हों, लेकिन सोमवार को एस्पर की टिप्पणी से खुलासा हुआ कि ट्रंप ने रक्षा मंत्री को इस संबंध में सीधा आदेश दिया था। गैलाघेर को इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी बंदी की छुरा घोंपकर हत्या करने के मामले में बरी कर दिया गया था, लेकिन 2017 में इराक में लाश को साथ रखने का दोषी पाया गया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी रक्षा मंत्री ने सील विवाद को लेकर नौसेना सचिव को निकाला

अपनी टिप्पणी में एस्पर ने नौसैन्य सचिव रिचार्ड स्पेंशर पर आरोप लगाया कि उन्होंने नौसेना अनुशासनिक प्रक्रिया में हेराफेरी के लिए व्हाइट हाउस को गुप्त प्रस्ताव दिया था ताकि गैलाघर का दर्जा खत्म ना हो। एस्पर ने रविवार को स्पेंशर को हटाते हुए कहा कि उन्होंने भरोसा खो दिया है।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा