अमेरिकी डिप्टी NSA ने भारत को किया आगाह, LAC पर चीनी गतिरोध में रूस नहीं देगा साथ

By अभिनय आकाश | Mar 31, 2022

रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका वाले संयुक्त राज्य अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी पर दोनों देशों के बीच 2 + 2 वार्ता से पहले गुरुवार को भारत पहुंचे। सिंह की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव गुरुवार से शुरू होने वाले दो दिनों के लिए भारत में हैं।  मास्को द्वारा पिछले महीने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद से ये उनकी पहली यात्रा है। यूएस डिप्टी राष्ट्रीय सचिव दलीप सिंह ने इस दौरान रूस और चीन को लेकर भारत को बड़ा संदेश दिया है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच में रूस ने भारत को दिया एक अहम प्रस्ताव, इस पर विचार कर रही है सरकार !

हालांकि उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत जैसे मित्र "रेड लाइन" निर्धारित नहीं करते हैं और नई दिल्ली में उनकी चर्चा वैश्विक शांति और सुरक्षा को रेखांकित करने वाले मूल सिद्धांतों की रक्षा के बारे में एक "ईमानदार बातचीत" की तरह है। रूस के रियायती कच्चे तेल के प्रस्ताव को लेने के भारत के हालिया निर्णय के बारे में एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हम जो नहीं देखना चाहते हैं वह रूस से भारत के आयात में तेजी से वृद्धि है क्योंकि यह ऊर्जा या किसी अन्य निर्यात से संबंधित है जो वर्तमान में अमेरिका या अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध व्यवस्था के अन्य पहलुओं द्वारा प्रतिबंधित किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

हीरो के पीछे भागोगे तो बर्बाद हो जाओगे, Superstar Rajinikanth की Fans को सख्त नसीहत

Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा