दिवालिया होने से बची अमेरिकी सरकार, US Debt Ceiling Bill सीनेट में भी पास

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2023

दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका के ऊपर से दिवालिया होने का खतरा टल गया है। देनदारियों में चूक से बचाने के लिए कर्ज सीमा बढ़ाने से जुड़ा विधेयक अब अमेरिकी संसद के उच्च सदन सेनेट से भी पास हो गया है। एक दिन पहले निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्ज ने इस पर मुहर लगाई थी। विधेयक को अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पास दस्तखत के लिए भेजा गया है। यह औपचारिकता भर है।

इसे भी पढ़ें: न्यायालय ने अवज्ञापूर्ण व्यवहार के लिए अमेरिका में रह रहे व्यक्ति को जेल की सजा सुनाई

अमेरिका में 1917 में कानून बना था, जिसके तहत वहां सरकार सीमा से ज्यादा कर्ज नहीं ले सकती। यह सीमा अभी 31.4 ट्रिलियन डॉलर है। अमेरिका इस सीमा को पार कर चुका है। ऐसे में कर्ज सीमा बढ़ाए बिना सरकार आगे के खर्च के लिए कर्ज नहीं ले सकती थी। अमेरिकी संसद से पास विधेयक इस कर्ज सीमा को 1 जनवरी 2025 तक सस्पेंड कर देगा। इससे सरकार अपनी देनदारियों को चुकाने के लिए रकम उधार ले सकेगी। साल 1960 से 79 बार सीमा को बढ़ाया गया है।

इसे भी पढ़ें: द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर फोकस, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका और जर्मनी के समकक्षों संग करेंगे बैठक

डेट सीलिंग क्या है

सरकार अपने खर्च को चलाने के लिए कर्ज लेती है। ये रकम अमेरिकी कांग्रेस यानी संसद तय करती है। दुनिया के कई देशों का बजट घाटे में चलता है। यानी टैक्स से जितनी आमदनी होती है उससे ज्यादा खर्चे होते हैं। इस बिल को पेमेंट करने के लिए सरकार कर्ज लेती है। अमेरिका में ये एक सामान्य प्रक्रिया है। हालांकि, इकोनॉमी के लिहाज से कर्ज की सीमा तय होती है।


प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा