अमेरिका के पास है एलियन का क्रॉफ्ट, पूर्व खुफिया अधिकारी का चौंकाने वाला दावा

By अभिनय आकाश | Jun 07, 2023

क्या एलियंस होते हैं, ये एक ऐसा सवाल है जिसने वैज्ञानिकों को सबसे ज्यादा परेशान किया है। वैज्ञानिक सदियों से धरती से परे जीवन की खोज में लगे हैं। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई पुख्ता साक्ष्य हासिल नहीं हो सके हैं कि एलियंस वाकई में हैं भी या नहीं। हालांकि वक्त वक्त पर कई लोगों की तरफ से उड़न तश्तरी और यूएफओ के साथ ही एलियंस को देखने का दावा भी किया जाता रहा है, लेकिन इसका कोई प्रमाण अभी तक नहीं मिला है। एलियंस को लेकर ताजा बहस अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारी के दावे के बाद शुरू हो गई है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार के पास अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के सबूत के तौर पर आशंक रूप से एलियन के क्रॉफ्ट हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका Air India की उड़ान को रूस में उतारे जाने के मामले पर करीबी नजर रख रहा

दो मीडिया आउटलेट्स से बात करते हुए, ग्रुश ने प्रोटोकॉल का पालन किया और रक्षा विभाग के रक्षा कार्यालय के पूर्व प्रकाशन और सुरक्षा समीक्षा के साथ एक सुरक्षा समीक्षा पूरी की। अमेरिकी खुफिया एजेंसी के पूर्व अधिकारी का कहना है कि उन्होंने कांग्रेस को एयरक्रॉफ्ट के बारे में सिलसिलेवार जानकारी दी है। जिसकी वजह से उन्हें सरकारी अधिकारियों के प्रतिशोध झेलना पड़ा। गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया विभाग में 14 साल की लंबी नौकरी के बाद उन्होंने अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था। 

प्रमुख खबरें

Ecuador के संदिग्ध ड्रग तस्करी पोत को US military ने समुद्र में डुबोया

सवाल पूछो तो मिलते हैं अपमानजनक लेबल, दिमागी नक्सल तंज पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

US Dollar के मुकाबले Rupee 10 पैसे गिरकर 94.66 के स्तर पर पहुंचा

India-Iran Relations | पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन, चाबहार पोर्ट और व्यापारिक विस्तार पर बनेगी बात?