Rahul Gandhi ने Rear-View Mirror के जरिये PM Modi पर किया हमला, VP Jagdeep Dhankhar ने दिखाया आईना

jagdeep dhankhar
ANI

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अपने आधिकारिक आवास पर रक्षा संपदा सेवा अधिकारियों के एक बैच को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हममें से कुछ लोग गर्व नहीं करते...गुमराह लोग देश की उपलब्धियों और क्षमता को लेकर भ्रम में रहते हैं।’’

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए उन्हें भविष्य की ओर देखने में अक्षम बताया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह केवल पीछे (रियरव्यू मिरर) देखकर भारतीय कार चलाने की कोशिश कर रहे हैं, जो ‘एक के बाद एक हादसों’ का कारण बन रही है। इस मुद्दे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा है कि उन लोगों का संज्ञान लेने के लिए ‘रियरव्यू मिरर’ में देखा जाना चाहिए, जो देश की संस्थाओं को कलंकित और बर्बाद करने निकले हैं। उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि 2047 तक भारत दुनिया का अव्वल राष्ट्र बन जाएगा। हम आपको बता दें कि इससे पहले जब राहुल गांधी ने लंदन में दिये अपने भाषण के जरिये भारत सरकार, भारतीय संसद, भारतीय लोकतंत्र और भारत के संवैधानिक संस्थानों पर हमला बोला था तब भी उपराष्ट्रपति ने इसे गलत बताते हुए सलाह दी थी कि जब भी कोई विदेश जाये तो उसे अपना राजनीतिक चश्मा यहीं छोड़ कर जाना चाहिए।

जहां तक उपराष्ट्रपति धनखड़ की ओर से किये गये ताजा प्रहार की बात है तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने आधिकारिक आवास पर रक्षा संपदा सेवा अधिकारियों के एक बैच को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हममें से कुछ लोग गर्व नहीं करते...गुमराह लोग देश की उपलब्धियों और क्षमता को लेकर भ्रम में रहते हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि देश के भीतर और बाहर कुछ लोग हैं, जो ‘हमारी जांच-परख करने’ का प्रयास करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Dhankhar ने राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम दूसरों को हमारी जांच-परख करने की अनुमति नहीं दे सकते। उनकी जांच-परख वस्तुनिष्ठ नहीं है। भारत का उदय कुछ लोगों को पच नहीं रहा है, क्योंकि यह देश शांति एवं स्थिरता और दुनिया में सद्भाव में विश्वास करता है।’’ उन्होंने राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि उन लोगों का संज्ञान लेने के लिए ‘रियरव्यू मिरर’ में देखा जाना चाहिए, जो देश की संस्थाओं को कलंकित और बर्बाद करने निकले हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़