अमेरिका और तालिबान के बीच की वार्ता को ट्रंप ने बताया बेहद अच्छी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए तालिबान के साथ शांति समझौते पर बातचीत में प्रगति की सराहना की और कहा कि तालिबान और अफगान सरकार दोनों के साथ वार्ता अच्छी चल रही है। 

ट्रंप ने न्यूजर्सी में रविवार को संवाददाताओं से कहा,‘‘ तालिबान के साथ हमारी अच्छी बातचीत जारी है। अफगानिस्तान सरकार के साथ भी बातचीत अच्छी चल रही है।’’अमेरिका को तालिबान के साथ शांति समझौते की उम्मीद है, जिसके बाद वह अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुलाना शुरू कर देगा।

इसे भी पढ़ें: चीनी सरकार ने अमेरिकी नौसेना के दो जहाजों को हांगकांग जाने की नहीं दी अनुमति

अमेरिका, अफगानिस्तान में अपना दखल बंद करना चाहता है,जहां वह अभी तक एक खरब डॉलर खर्च कर चुका है। ट्रंप राष्ट्रपति पद पर अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: चीन के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर नए शुल्क को 15 दिसंबर तक टालेगा अमेरिका

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और तालिबान के बीच किसी समझौते मात्र से अफगानिस्तान में शांति नहीं आएगी बल्कि तालिबान को अमेरिका समर्थित अफगानिस्तान की सरकार से साथ भी बातचीत कर कोई सहमति बनानी होगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह