फ्लोरिडा में जेटब्लू का बड़ा हादसा टला! विमान की ऊंचाई अचानक गिरी, FAA ने शुरू की जांच

By रेनू तिवारी | Oct 31, 2025

मेक्सिको से आ रही विमानन कंपनी ‘जेटब्लू’ की एक उड़ान की ऊंचाई अचानक कम हो जाने के कारण उसे फ्लोरिडा में आपात स्थिति में उतारना पड़ा और घायल हुए कई यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। कैनकन से न्यू जर्सी के नेवार्क जा रही उड़ान की ऊंचाई अचानक कम हो गई। संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने एक बयान में कहा कि वह इसकी जांच कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Nvidia बनी दुनिया की पहली 5 ट्रिलियन डॉलर कंपनी | भारत की GDP से भी बड़ी हुई मार्केट वैल्यू

 

एफएए के अनुसार, एयरबस ए320 को अपराह्न करीब दो बजे टाम्पा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए मोड़ दिया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोग घायल हुए हैं या उनकी चोटें कितनी गंभीर हैं। विमान यातायात पर नजर रखने वाले ‘लाइवएटीसीडॉटनेट’ द्वारा उपलब्ध कराए गए एक रेडियो कॉल रिकॉर्ड के अनुसार, ‘‘कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि शायद उनके सिर में चोट लगी है।’’

इसे भी पढ़ें: बिहार में चुनावी खून-खराबा! मोकामा में प्रशांत किशोर के समर्थक की गोली मारकर हत्या, फिर गाड़ी से कुचला

जेटब्लू के अनुसार, चिकित्सा अधिकारियों ने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की हवाई अड्डे पर जांच की और उसके बाद कुछ को अस्पताल ले जाया गया। जेटब्लू के एक बयान के अनुसार, ‘‘हमारी टीम ने विमान को सेवा से हटा लिया है ताकि उसका निरीक्षण किया जा सके और हम कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच करेंगे। हमारे ग्राहकों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता है।

News Source - PTI Information 

प्रमुख खबरें

सत्ता गंवाने के बाद TMC में महा-विद्रोह: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दो विधायकों को निकाला, बंगाल की सियासत में हड़कंप!

Twisha Sharma Case: CBI ने पति Samarth की मौजूदगी में किया Crime Scene Recreate, खुलेगी मौत की गुत्थी?

Nargis Birth Anniversary: क्यों कहलाती थीं Lady in White? जानिए नरगिस दत्त की अनसुनी बातें

Global Day of Parents 2026: माता-पिता हैं वर्तमान की शक्ति और भविष्य की प्रेरणा