अमेरिकी सांसद का बयान, तालिबान ने कुछ अमेरिकियों को बंधक बना कर रखा है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति में एक वरिष्ठ रिपब्लिकन सदस्य ने कहा है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के निकलने के बाद पीछे छूट गए कुछ अमेरिकी नागरिक हवाई अड्डे पर विमान में बैठे हैं लेकिन तालिबान विमान को उड़ने की इजाजत नहीं दे रहा है। प्रतिनिधि सभा के सदस्य माइकल मैक्कॉल ने कहा है कि मजार ए शरीफ हवाई अड्डे पर छह विमान हैं जिनमें अमेरिकी नागरिक और अफगान अनुवादक मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, राज्य विकास की नई कहानी लिख रहा है

तालिबान ने उन्हें उड़ने की अनुमति नहीं दी है और कहा है कि वे यात्रियों के दस्तावेजों की जांच करना चाहते हैं। मैक्कॉल ने “फॉक्स न्यूज संडे” पर कहा कि तालिबान ने मांगें रखी हैं। इसके बारे में उन्होंने विस्तार से नहीं बताया लेकिन कहा कि उन्हें इस बात की चिंता है कि आने वाले दिनों में तालिबान और मांगें कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका