अमेरिका में सांसदों ने किया खेल, भारत पर से हटेगा 50% टैरिफ?

By अभिनय आकाश | Oct 09, 2025

अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते आर्थिक तनाव पर अब अमेरिकी संसद में बवाल मच गया है। अमेरिकी संसद यानी की यूएस कांग्रेस के अंदर ही अब आवाज उठने लगी है। अमेरिका के सांसदों ने अब डोनाल्ड ट्रंप को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें साफ साफ कहा है कि भारत के साथ बिगड़ते रिश्ते तुरंत संभाल लीजिए और हिंदुस्तान पर लगे 50 % टैरिफ को वापस ले लिया जाए। ये सिर्फ एक पत्र नहीं बल्कि अमेरिकी राजनीति के अंदर एक बड़ा संकेत है कि भारत को अब केवल एक दोस्त नहीं बल्कि एक रणनीतिक साझेदार के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, अगस्त 2025 के अंत में डोनाल्ड ट्रंप भारत को एक बड़ा आर्थिक झटका दिया। उन्होंने भारत की पीठ पर छुरा घोपते हुए भारतीय वस्तुओं पर कुल 50 % का टैरिफ लगा दिया। पहले 25 % तो पारस्परिक शुल्क के रूप में और उसके बाद भारत के रूसी तेल खरीदने के जवाब में अतिरिक्त 25 % का दंडात्मक शुल्क लगाया। 

इसे भी पढ़ें: Israel-Hamas Sign Gaza Peace Plan | किन शर्तों पर राजी हुआ हमास? गाजा में जश्न

सांसदों ने कहा कि अगस्त के अंत में ट्रम्प प्रशासन ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 50% तक कर दिया था जिसमें रूस से भारत के ऊर्जा आयात के जवाब में 25% अतिरिक्त शुल्क के साथ प्रारंभिक 25% पारस्परिक" टैरिफ भी शामिल था। पत्र में कहा गया है, इन दंडात्मक उपायों से भारतीय विनिर्माताओं को नुकसान पहुंचा है, साथ ही अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए कीमतें बढ़ी हैं और उन जटिल आपूर्ति श्रृंखलाओं को नुकसान पहुंचा है जिन पर अमेरिकी कंपनियां निर्भर हैं। सांसदों ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि अगर टैरिफ लगातार बढ़ते रहे तो ये रिश्ते खतरे में पड़ जाएंगे।  

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान विरोधी पॉल कपूर को ट्रंप ने दक्षिण एशिया का प्रभारी बनाकर इस्लामाबाद को झटका दे दिया

उन्होंने सिफ़ारिश की कि प्रशासन मौजूदा टैरिफ़ नीति की समीक्षा करके और भारतीय नेतृत्व के साथ बातचीत जारी रखकर शुरुआत करे। इस पत्र पर प्रतिनिधि डेबोरा के. रॉस, रो खन्ना, ब्रैड शेरमेन, राजा कृष्णमूर्ति, प्रमिला जयपाल, फ्रैंक पैलोन जूनियर और बड़ी भारतीय-अमेरिकी आबादी वाले ज़िलों का प्रतिनिधित्व करने वाले कई अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किए थे। 

प्रमुख खबरें

IT Stocks में भूचाल: Profit Booking के दबाव में TCS-Infosys धड़ाम, निवेशकों के लाखों करोड़ डूबे

मालवीय नगर हादसे से लें सबक, होटल में रुकने से पहले जान लें ये Fire Safety Rules

Malviya Nagar Fire पर Mayor सख्त! तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भारत में बदले विदेशियों के वीजा नियम