अमेरिकी सेना ने अभी तक 3,200 से अधिक लोगों को काबुल से निकाला : व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका ने अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद अभी तक काबुल से 3,200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है जिनमें से 1,100 लोगों को तो मंगलवार को निकाला गया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, ‘‘आज अमेरिका के सैन्य विमान 13 उड़ानों से करीब 1,100 अमेरिकी नागरिकों, अमेरिकी के स्थायी निवासियों और उनके परिवारों को लेकर आए। हमें इस संख्या के बढ़ने की उम्मीद है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने अभी तक 3,200 से अधिक लोगों को बाहर निकाला है जिसमें हमारे कर्मी भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: सुनंदा पुष्कर मामला: साढ़े सात साल बाद शशि थरूर को मिली राहत, सभी आरोपों से हुए बरी

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग हवाईअड्डे पर पहुंच रहे हैं। इस बीच, सदन की विदेश मामलों की समिति के रिपब्लिकन सदस्यों ने राष्ट्रपति जो बाइडन से यह वादा करने का अनुरोध किया कि वह काबुल से तब तक लोगों को बाहर निकालना जारी रखेंगे जब तक सभी अमेरिकी नागरिक और उसके सभी अफगान साझेदार सुरक्षित देश से बाहर न आ जाएं।

प्रमुख खबरें

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!

कर्नाटक के Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

Tamil Nadu CM के Deepfake वीडियो से ठगी, राजस्थान से आरोपी Shaibu Khan गिरफ्तार

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से राहत दिलाएगी भगवान गणेश की पूजा