कोरोना से मरने वालों के सम्मान में 3 दिनों तक आधा झुका रहेगा US का झंडा, ट्रंप का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में 95,000 से भी अधिक लोगों की मौत हो जाने के शोक में अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज आगामी तीन दिन तक आधा झुका रहेगा। ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं कोरोना वायरस के कारण जान गंवा चुके अमेरिकियों की याद में सभी संघीय इमारतों और राष्ट्रीय स्मारकों पर तीन दिन तक ध्वज आधे झुकाए जाने का आदेश दे रहा हूं।’’ उन्होंने कहा कि ध्वज देश के लिए जान कुर्बान करने वाले जवानों की याद में मनाए जाने वाले स्मृति दिवस तक आधे झुके रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि डेमोक्रेटिक नेताओं ने अनुरोध किया था कि इस संक्रमण से एक लाख लोगों की मौत होने पर शोक दिवस मनाया जाए। प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और सीनेटर चक शूमर ने ट्रम्प को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया था।

प्रमुख खबरें

Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई

बिहार में Flood mismanagement पर बड़ी कार्रवाई, सात Engineer निलंबित