जिन अफगानियों ने की थी अमेरिका की मदद, तालिबान को मिली उनके नामों की सूची

By अनुराग गुप्ता | Aug 27, 2021

काबुल। अफगानिस्तान के हालात किसी से भी छिपे नहीं हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावों से पहले अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को निकालने की बात जरूर कही थी मगर उन्होंने वहां से सैनिकों बुलाने का निर्णय नहीं लिया था लेकिन मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन के अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के निर्णय के साथ अफगानिस्तान में तालिबानियों का हौसला बुंलद हो गया था और अभी की स्थिति से हर कोई वाकिफ है। बीते दिनों काबुल में आत्मघाती हमला हुआ जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: काबुल में हमला करने वाले आईएस-के की तालिबान के साथ है वैचारिक प्रतिद्वंद्विता, खुरासान की करना चाहता है स्थापना 

एक सैन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मूलत: वे उन सभी अफगानों को हत्या की सूची में रखना चाहते हैं। यह निराशाजनक एवं दुखदायी है। वहीं इस विषय पर राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि इस तरह की कोई सूची है लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया कि अमेरिका कभी-कभी तालिबान को ऐसे नामों की सूची देता है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना