अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की मेडिकल रिपोर्ट जारी, डॉक्टरों ने बताया पूरी तरह फिट

By एकता | May 31, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वार्षिक मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। व्हाइट हाउस के फिजिशियन डॉ. सीन बारबाबेला ने 79 वर्षीय राष्ट्रपति ट्रंप की स्वास्थ्य रिपोर्ट जारी करते हुए उन्हें पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया है। डॉक्टरों का कहना है कि ट्रंप देश के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारियां संभालने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट हैं।

इसे भी पढ़ें: Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!

वजन बढ़ने पर डॉक्टरों ने दी सलाह

फिट घोषित होने के बावजूद रिपोर्ट में उनके वजन बढ़ने की बात भी सामने आई है। इस समय उनका वजन 238 पाउंड (लगभग 108 किलोग्राम) दर्ज किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 14 पाउंड ज्यादा है। ट्रंप का बॉडी मास इंडेक्स 29.7 है, जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें 'ओवरवेट' की श्रेणी में रखा है। डॉक्टरों ने उन्हें अपने खान-पान में सुधार करने, फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने और वजन घटाने की सलाह दी है।

याददाश्त के टेस्ट में मिले पूरे नंबर

अगले महीने 80 वर्ष के होने जा रहे राष्ट्रपति ट्रंप का दिमाग बेहतरीन तरीके से काम कर रहा है। मानसिक सतर्कता और याददाश्त को परखने वाले 'मॉन्ट्रियल कॉग्निटिव असेसमेंट' टेस्ट में ट्रंप ने 30 में से 30 अंक हासिल किए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह उनकी मजबूत निर्णय क्षमता और मानसिक मजबूती को साबित करता है।

इसे भी पढ़ें: भारत ताकतवर...अग्नि-6 पर पाकिस्तानी पत्रकार को अमेरिका ने सुना डाला

हाथों के नीले निशान और सूजन पर सफाई

इस मेडिकल रिपोर्ट ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रहे कई कयासों और अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है। डॉक्टरों ने साफ किया कि उनके हाथों पर दिखने वाले नीले निशान दरअसल खून पतला करने वाली दवा लेने और लोगों से लगातार हाथ मिलाने के कारण उभरते हैं, जो कि पूरी तरह सामान्य बात है।

इसके अलावा, उनके पैरों में रहने वाली हल्की सूजन की वजह 'क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी' (नसों में खून के बहाव की समस्या) बताई गई है, जिसमें पिछले साल की तुलना में काफी सुधार हुआ है।

कान के निशान और सक्रिय दिनचर्या का जिक्र

रिपोर्ट में जुलाई 2024 में हुए जानलेवा हमले का भी जिक्र है, जिसके कारण उनके दाहिने कान पर निशान आ गया था। डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट के अंत में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का व्यस्त कार्यक्रम, हाई-लेवल बैठकें, सार्वजनिक कार्यक्रम और गोल्फ खेलने की आदत उन्हें इस उम्र में भी एक्टिव और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर रही है।

प्रमुख खबरें

Alliance में Sohail Khan ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बचपन में हुए Sexual Abuse के बारे में बताया

Bulldozer Justice? सुप्रीम कोर्ट का साफ़ संदेश- कानून का गला न घोटें, अब High Court तय करेंगे तोड़फोड़ की सच्चाई

खलीफा की डॉल्फिन आर्मी मचाएगी तबाही! अमेरिकी कैंप में फैली सनसनी

Top 10 Breaking News 16 July 2026 | Puri Jagannath Rath Yatra 2026 | Strait of Hormuz Conflict | FIFA World Cup | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें