जो बाइडन ने सार्वजनिक रूप से लगवाया कोरोना वायरस का टीका, किया गया सीधा प्रसारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से कोविड-19 का टीका लगवाया। बाइडन ने कहा कि वह सार्वजनिक रूप से टीका लगवाकर लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि टीका उपलब्ध होने पर उन्हें टीकाकरण के लिए तैयार रहना चाहिए। बाइडन ने फाइजर-बायोएनटेक के टीके की पहली खुराक क्रिस्टियाना केयर अस्पताल में ली। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि टीका उपलब्ध होने पर अब उन्हें टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। इसमें चिंतित होने वाली कोई बात नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण

Varun Sanyal ने Asian Games से हटने पर तोड़ी चुप्पी, चयन प्रक्रिया और टीम व्यवस्था पर उठाए सवाल

Delhi Police ने 75 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 50 हजार का इनामी Sarmad Ali पकड़ा

Doping Test में फेल होने के बाद थाई Badminton स्टार Pitchamon Opatniputh निलंबित