अमेरिका और तालिबान ने एक बार फिर शुरू की शांति वार्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2019

दोहा। अमेरिका और तालिबान ने शनिवार को एक बार फिर से शांति वार्ता शुरू की। तालिबान के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अमेरिका चाहता है कि अफगानिस्तान में इस साल सितंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह शांति समझौता हो जाए।

तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट किया कि अमेरिका के प्रतिनिधियों और इस्लामिक अमीरात के वार्ता दल के बीच सातवें दौर की बातचीत दोहा में शुरू। वार्ता शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद मुजाहिद ने पुरुषों के एक समूह की वीडियो पोस्ट की, जिसमें हथियारों से लैस कुछ नकाबकोश पहाड़ों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: हुवावेई के अधिकारी ने कनाडा से अमेरिकी प्रत्यर्पण अनुरोध खारिज करने का आग्रह किया

यह समझौता होने पर अमेरिका करीब 17 साल बाद अफगानिस्तान से अपने सैनिक वापस बुला सकता है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने मंगलवार को अपने काबुल दौरे की घोषणा करते हुए कहा था कि वह ‘‘एक सितम्बर से पहले’’ शांति समझौता होने की उम्मीद करते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi कर्नाटक में Pink Line Metro और Vande Bharat समेत कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

राजस्थान में रबी सीजन के दौरान किसानों को दिन में मिलेगी निर्बाध बिजली, CM Bhajan Lal Sharma के निर्देश

Microsoft Server Poblem | माइक्रोसॉफ्ट को बड़ा झटका: Outlook, Teams और Copilot समेत कई सेवाएं ठप, लाखों यूजर हुए परेशान

Yuanjun Tang को Manhattan Court ने नहीं सुनाई जेल, चीन के लिए जासूसी का जुर्म स्वीकारा था