इस्लामिक स्टेट से मुकाबला करने के लिए अमेरिकी सैनिकों का सीरिया में बने रहना जरूरी: ऑस्टिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2025

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि सीरिया के नेता बशर अल असद के सत्ता से हटने के बाद आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट’ (आईएस) को फिर से जड़ें जमाने से रोकने के लिए अमेरिका को सीरिया में सैनिकों की तैनाती बनाए रखने की जरूरत है।

अनुमान है कि इन केन्द्रों में आईएस के आठ से 10 हजार आतंकवादी बंद हैं और उनमें से कम से कम दो हजार को बेहद खतरनाक माना जाता है। जर्मनी के रामस्टीन एयर बेस में ऑस्टिन ने कहा कि अगर सीरिया को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है तो ‘‘मुझे लगता है कि आईएसआईएस के आतंकवादी फिर से सिर उठाएंगे। ’’

अमेरिकी रक्षा मंत्री लगभग 50 साझेदार देशों के साथ यूक्रेन के वास्ते सैन्य सहायता मुहैया कराने के संबंध में चर्चा करने के लिए रामस्टीन एयर बेस में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आईएसआईएस पर अंकुश लगाने के लिए हमें अभी और कदम उठाने की जरूरत हैं।’’ आईएस से निपटने के लिए अमेरिका के सीरिया में करीब 2,000 सैनिक मौजूद हैं।

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म