अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट के बाद आईसोलेशन में गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

वाशिंगटन। महामारी से पहले की सामान्य स्थिति में वापसी के लिए प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की मंगलवार को पुष्टि हुई। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने कहा कि रैपिड और पीसीआर दोनों परीक्षणों में हैरिस के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि उनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं दिखा है। हैरिस अपने निवास पर पृथकवास में रहेंगी लेकिन काम करती रहेंगी और संक्रमणमुक्त होने के बाद ही व्हाइट हाउस लौटेगी। हैरिस (57) कोविड रोधी टीके की दोनों खुराकें लेने के बाद पिछले साल अक्टूबर में बूस्टर खुराक लगवाया था। उसके बाद एक अप्रैल को उन्होंने एक अतिरिक्त बूस्टर खुराक लगवाया था। व्हाइट हाउस ने कहा है कि हाल के दिनों में राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन उपराष्ट्रपति हैरिस के निकट संपर्क में नहीं आए थे।

प्रमुख खबरें

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय