अब Kim Jong Un से पंगा लेना चाहता है अमेरिका! North Korea के पास सेना, सैन्य अभ्यास की आड़ में रचा खौफनाक खेल?

By रेनू तिवारी | Mar 09, 2026

कोरियाई प्रायद्वीप में एक बार फिर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। एक तरफ अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपना अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास 'फ्रीडम शील्ड' (Freedom Shield 2026) शुरू कर चुके हैं, तो दूसरी तरफ उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने इसे "हमले की रिहर्सल" करार देते हुए अपनी परमाणु ताकतों को अलर्ट पर रहने का संकेत दिया है। आइए समझते हैं कि आखिर इस सैन्य अभ्यास की आड़ में कौन सा खेल रचा जा रहा है और क्या वास्तव में अमेरिका किम जोंग उन से 'पंगा' लेने की तैयारी में है?

इसे भी पढ़ें: Nepal Election Results 2026 | नेपाल में 'रवि-लहर'! राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी दो-तिहाई बहुमत के करीब, बालेंद्र शाह बनेंगे सबसे युवा प्रधानमंत्री

‘यूएस फोर्सेज कोरिया’ ने पिछले सप्ताह कहा था कि सुरक्षा कारणों से वह सैन्य संसाधनों की विशिष्ट गतिविधियों पर टिप्पणी नहीं करेगी। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने भी इस खबर पर टिप्पणी करने से इनकार किया कि कुछ अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल सिस्टम और अन्य उपकरण पश्चिम एशिया भेजे जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि इससे सहयोगी देशों की संयुक्त रक्षा रणनीति पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: भारत ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला मेजबान बना

‘फ्रीडम शील्ड’ अभ्यास को लेकर उत्तर कोरिया की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। उत्तर कोरिया लंबे समय से सहयोगी देशों के संयुक्त अभ्यासों को आक्रमण का पूर्वाभ्यास बताता रहा है और इसे अपने सैन्य प्रदर्शनों और हथियार परीक्षणों को बढ़ाने का बहाना बनाता रहा है। अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया का कहना है कि ये अभ्यास रक्षा उद्देश्य के लिए होते हैं।

प्रमुख खबरें

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व

England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना

Balochistan में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, 23 बंधक छुड़ाए

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी