Nepal Election Results 2026 | नेपाल में 'रवि-लहर'! राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी दो-तिहाई बहुमत के करीब, बालेंद्र शाह बनेंगे सबसे युवा प्रधानमंत्री

घोषित चुनाव परिणाम में उसने प्रत्यक्ष मतदान में 124 सीट अपने नाम कर ली है और आनुपातिक मतदान प्रणाली में उसे लगभग 40 लाख वोट मिले हैं। आरएसपी एक सीट पर आगे है। नेपाली कांग्रेस (एनसी) 17 सीट जीत चुकी है और एक पर आगे है।
नेपाल के संसदीय चुनावों के नतीजों ने पूरे दक्षिण एशिया को चौंका दिया है। सोमवार सुबह तक आए रुझानों और परिणामों के अनुसार, रवि लामिछाने के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी न केवल दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े को छू रही है, बल्कि देश की राजनीति में स्थापित पुराने दिग्गजों का सूपड़ा साफ करती नजर आ रही है।
इसे भी पढ़ें: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ध्वस्त किया 19 साल का तिलिस्म, पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई
सोमवार सुबह सात बजे तक घोषित चुनाव परिणाम में उसने प्रत्यक्ष मतदान में 124 सीट अपने नाम कर ली है और आनुपातिक मतदान प्रणाली में उसे लगभग 40 लाख वोट मिले हैं। आरएसपी एक सीट पर आगे है। नेपाली कांग्रेस (एनसी) 17 सीट जीत चुकी है और एक पर आगे है। सीपीएन-यूएमएल आठ सीट अपने खाते में कर चुकी है और एक सीट पर आगे है। एनसीपी ने सात सीट हासिल की हैं। श्रम संस्कृति पार्टी ने तीन सीट जीती हैं, राष्ट्रीय प्रगतिशील पार्टी (आरपीपी) और निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक-एक सीट जीती है।
इसे भी पढ़ें: US में Cyber Crime पर Donald Trump का बड़ा एक्शन, अंतरराष्ट्रीय गिरोहों पर अब कसेगा शिकंजा।
अब तक प्रत्यक्ष मतदान के तहत 165 में से 161 सीट के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। शेष चार सीट के परिणाम दोपहर तक आने की संभावना है। आनुपातिक मतदान में आरएसपी को 37,89,803, एनसी को 12,75,594, सीपीएन-यूएमएल को 10,79,726, एनसीपी को 5,55,300, श्रम संस्कृति पार्टी को 2,65,398, जनता समाजवादी पार्टी को 1,16,463 और राष्ट्रीय परिवर्तन पार्टी को 1,08,084 वोट मिले हैं। नेपाल को अपना पहला मधेसी प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह मिलने जा रहे हैं, जो देश के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री भी होंगे।

अन्य न्यूज़