पेलोसी की ताइपे यात्रा के बाद पहली बार अमेरिकी युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2022

ताइपे (ताइवान), 29 अगस्त (एपी)। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के अगस्त के मध्य में ताइवान की यात्रा करने के बाद पहली बार अमेरिकी नौसना के दो युद्धपोत रविवार को ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरे। अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों के ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरने की यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। इस जलडमरूमध्य को लेकर पहले से व्याप्त तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े ‘यूएस सेवंथ फ्लीट’ ने बताया कि ‘यूएसएस एंटीटम’ और ‘यूएसएस चांसलर्सविले’ अपनी नियमित यात्रा के दौरान ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरे।

वहीं, अमेरिका नौवहन की स्वतंत्रता के अपने अधिकार को दिखाने के लिए ताइवान जलडमरूमध्य में नियमित रूप से पोत भेजता है। चीन ने कहा कि उसने अमेरिकी युद्धपोतों की आवाजाही पर नज़र रखी हुई है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की पूर्वी थिएटर कमान के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल शी यी ने कहा, ‘‘सेना की (पूर्वी) थिएटर कमान के सैनिक सतर्क हैं और किसी भी समय किसी भी प्रकार के उकसावे को नाकाम करने के लिए तैयार हैं।’’ उल्लेखनीय है कि 100 मील चौड़ा यह जलडमरूमध्य ताइवान को चीन से अलग करता है।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन में जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने घटना की कड़ी निंदा की

Connaught Place Violence Case | अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली में सुरक्षा सख्त, अर्धसैनिक बल तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके 84वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले शंभू बॉर्डर सील, हरियाणा पुलिस ने सीमेंट के ब्लॉक लगाकर रोके रास्ते