उत्तर प्रदेश का अगले तीन वर्ष में तीन लाख करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2022

उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि पिछले पांच साल में राज्य का निर्यात लगभग दोगुना हो गया है और सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में तीन लाख करोड़ रुपये का निर्यात करना है। निर्यात संवर्धन, औद्योगिक विकास, एनआरआई, निवेश संवर्धन विभाग संभाल रहे गुप्ता ने दिल्ली में व्यापार बोर्ड की बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश वर्तमान में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापार बैठक की अध्यक्षता की।

गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में राज्य का निर्यात 77.27 प्रतिशत बढ़कर 88,000 करोड़ रुपये से 1.55 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि निर्यात में यह वृद्धि अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है। हमारी सरकार ने अगले तीन साल में तीन लाख करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य रखा है।

प्रमुख खबरें

Sitapur में सरकारी अफसर बनकर 27 लाख रुपये की ठगी करने वाला दंपत्ति गिरफ्तार

Captain Smit Machhar के परिवार से मिले भारतीय राजदूत, UAE में शुरू हुई जांच

Navratri Decoration: Navratri 2026 पर Home Temple को इन आसान Flower Decoration और Rangoli से सजाएं

KC Venugopal ने FCRA Bill की जल्दबाजी में जांच पर जताई चिंता, Speaker Om Birla को लिखा पत्र