उस गंदे लड़के ने मेरा बलात्कार किया, न्यूड तस्वीर खींच कर धमकी दी, अब जिंदा कैसे रहूं? नोट लिखकर 10वीं की लड़की ने लगा ली फांसी

By रेनू तिवारी | Feb 18, 2022

भले ही सरकारें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी-अपनी उपलब्धियों का चुनावी मौसम में डंका बजाती हैं लेकिन जमीनी स्तर पर हालात एकदम अलग नजर आते हैं। बच्चियों से लेकर 100 साल की बुजुर्ग महिला तक अपने आप को सुरक्षित नहीं मेहसूस करती है। इसका उदाहरण हाल ही में दिल्ली के तिलक नगर में हुई घटना है। जहां 87 साल की बुजुर्ग के साथ रेप किया गया। वहीं दूसरी तरफ अगर गांव-देहात की बात करें तो वहां तो महिलाओं को दबंगई दिखाने के लिए भी रेप कर दिया जाता है। ताजा घटना के अनुसार उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक घर के अंदर 10वीं क्लास की लड़की का शव फंदे से लटका हुआ मिला। लड़की ने आखिर क्यों आत्महत्या की वजह जान कर आप गुस्से से खौल जाओगे। एक मासूम लड़की जिसे अपनी पूरी जिंदगी अभी जीनी थी वह एक दरिंदे के हाथों का शिकार हो गयी। 

इसे भी पढ़ें: हिजाब उतारकर नहीं पढ़ाना चाहती इंग्लिश लेक्चरर, इस्तीफा देते हुए कहा- आत्मसम्मान को ठेस पहुंची

यह है पूरा मामला

लड़की महोबा के स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ती थी एक दिन गांव के एक लड़के ने ही लड़की को रास्ते में पकड़ लिया और उसका रेप कर दिया। लड़के की गंदी हरकतें यहीं तक शांत नहीं हुई उसने लड़की के बदन से सारे कपड़े हटा दिए और उसकी न्यूड तस्वीरें अपने फोन में खीची। लड़की लड़के से फोटो डीलीड करने की मिन्नतें करती रही लेकिन वह अपनी हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा था। लड़के ने  लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसे धमकी दी की वह अगर इस बात को किसी से कहेगी तो वह उसकी तस्वीरें लीक कर देगा। लड़की डरकर वापस घर चली गयी। कुछ दिनों तक मन में घुटने के बाद उसने इस दुनिया से जानें का फैसला किया क्योंकि लड़का रोज-रोज उसे ब्लैकमेक करता रहता था। 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे भी हारी भारतीय महिला टीम, गंवाई सीरीज

सुसाइड नोट में लिखी अपने दर्द की दास्तां

लड़की मानसिक स्तर पर इतना परेशान हो गयी थी कि वह लड़के के इरादों को समझ ही नहीं पा रही थी। लड़का रोजाना उसे परेशान करता था। उनसे अपने साथ हुई पूरी कहानी सुसाइड नोट में लिखी और मौत को गले लगा लिया। लड़की ने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने का कारण बताते हुए कहा कि गांव का लड़के ने उसके साथ रेप किया है और उसकी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देता हैं। लड़की ने आगे लिखा कि इस मामले में लड़के के परिवार ने भी उसी का साथ दिया। लड़की ने लड़के सहित आरोपी लड़के के परिवार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है और लिखा है कि मैं तो इस दुनिया से जा रही हूं लेकिन इस दरिंदे को फांसी की सजा होनी चाहिए।

पुलिस का एक्शन

पुलिस के अनुसार जब सुबह परिवार ने लड़की के कमरे का गेट खोला तो देखा कि लड़की कमरें में फंदे से लटकी थी परिवार के हौथ उठ गये। मां-बाप की अपनी बच्ची को इस तरह पंखें से लटका देख कर दिल दहल गया। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से पहुंच कर लड़की ते शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार