न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे भी हारी भारतीय महिला टीम, गंवाई सीरीज

Indian womens team

भारतीय महिला टीम को तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने हराया है।भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर 49 . 3 ओवर में 279 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 49 . 1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

क्वींसटाउन। न्यूजीलैंड ने तीसरे एक दिवसीय महिला क्रिकेट मैच में भारत को तीन विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की बढत बना ली।

इसे भी पढ़ें: IND vs WI T20 | विराट कोहली की खराब फॉर्म पर बोले कप्तान रोहित शर्मा, उसे अकेला छोड़ दो

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर 49-3 ओवर में 279 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 49-1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। एमेलिया केर ने 80 गेंद में 67 रन बनाये जबकि लौरेन डाउन ने नाबाद 64 रन की पारी खेली।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़