By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2023
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बोलेरो के बांस से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अहरौला थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही बोलेरो अपने आगे चल रही बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। अधिकारियों ने बताया कि बोलेरो सवार लोग देवरिया जिले के महुआडीह के रहने वाले थे और वे लखनऊ से गाजीपुर जा रहे थे।