Uttar Pradesh: भदोही में गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2025

भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने मंगलवार शाम एक ट्रक से तीन क्विंटल 78 किलोग्राम अवैध गाजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत 80 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शुभम अग्रवाल ने बताया कि शाम को यहां राष्ट्रीय राजमार्ग -19 पर गोपीगंज थाना क्षेत्र में एक ढाबा के निकट वाहन जांच के दौरान ट्रक कंटेनर को रोक कर जांच की गई, जिस पर कई बोरों में भरा कुल तीन क्विंटल 78 किलोग्राम अवैध गांजा मिला। बरामद गांजा की कीमत कुल 81 लाख है।

उन्होंने बताया कि कंटेनर के चालक सोन पाल समेत कुल पांच के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रवाल ने बताया की पकडे गए सोन पाल ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि एटा जिले के रहने सलीम और चमन खान गांजा ओडिशा से तस्करी कर लाए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Abhishek Bachchan Birthday: Flops के बाद OTT पर बने King, जूनियर Bachchan, आज मना रहे 50वां जन्मदिन

Pannun-linked sleeper cell | कनाडा में बैठे खालिस्तानी आका पन्नू को दिल्ली पुलिस का जवाब! स्लीपर सेल के दो चेहरे बेनकाब, साजिश का हुआ पर्दाफाश

Dwijpriya Sankashti 2026: कौन हैं गणपति के द्विजप्रिय स्वरूप, जानें Dwijpriya Sankashti का महत्व और Puja Method

Mumbai-Pune Expressway पर 33 घंटे बाद थमा ट्रैफिक का तांडव: गैस टैंकर पलटने से लगा था महाजाम, अब आवाजाही सामान्य