By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2024
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नेपाल में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर रहे एक ईरानी नागरिक को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अरुण कांत सिंह ने बताया कि मोहाना थाना पुलिस और एसएसबी भारतीय सीमा के ककरहवा इलाके में गहन तलाशी अभियान कर रही थी। उन्होंने बताया कि इस बीच कामरान नाम का यह ईरानी नागरिक सीमा को पार करके नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था।
अधिकारी ने बताया कि शक होने पर पुलिस ने जब कामरान से सख्ती से पूछताछ की और उसके सामान की तलाशी ली तो उसके पास से यह सब चीजें बरामद हुईं। सिंह ने बताया कि कामरान पिछले दो वर्षों से दिल्ली में छिप कर रह रहा था और इस बीच वह दोबारा ईरान जाने के फिराक में था, जिसके लिए उसने सिद्धार्थनगर जिले की ककरहवा सीमा को चुना लेकिन पुलिस और एसएसबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ईरानी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।