उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

महराजगंज जिले की एक अदालत ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी व्यक्ति को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक अधिवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) के मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश पीसी कुशवाहा ने बुधवार को उस्मान अली को दोषी ठहराते हुए उस पर 40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

जिले के सहायक शासकीय अधिवक्ता वकील विजय नारायण सिंह ने बताया कि अगर आरोपी जुर्माना जमा नहीं करता है तो उसे दो महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। उन्होंने बताया कि घटना आठ दिसंबर 2023 को जिले के श्याम देउरवा थाना क्षेत्र में हुई है।

अधिवक्ता ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद उस्मान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों सहित प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

लंबे और घने बालों के लिए चमत्कार है कम नहीं यह नुस्खा! हेयर्स में अप्लाई करें नारियल तेल और प्याज का रस, पाएं मजबूत बाल

United States: ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित किया

Pete Davidson अब बन गए हैं डैडी कूल, Elsie Hewitt के साथ किया अपनी नन्ही परी का स्वागत

भारत जर्सी पहन बहरीन में खेले पाक खिलाड़ी उबैदुल्लाह, पाक कबड्डी महासंघ की आपात बैठक, नियमों के उल्लंघन पर एक्शन तय