उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना के केवल 55 नये मामले आये, 4,92,921 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2021

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कर्फ्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में दूसरी लहर के कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया गया है। इस अभिनव प्रयोग में कोरोना संक्रमण में निरन्तर कमी आ रही है। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि 3टी के कारण ही 30 अप्रैल के एक्टिव मामले 3,10,783 घटकर आज 1036 तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर आज 55 हो गये है। प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक लगभग 04 करोड़ 15 लाख कोविड की डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 05 मई से लक्षण युक्त मरीजों को चिन्हित करने का अभियान चलाया गया। सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना गया है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,46,186 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,30,73,005 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 55 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 107 लोग तथा अब तक 16,84,230 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1036 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,62,314 घरों के 17,23,92,558 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 4,92,921 डोजें दी गयी। प्रदेश में 3,47,95,562 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 67,64,570 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 4,15,60,132 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने कई बीमारियों से बचा जा सकता है, जैसे-ट्यूबरक्लोसिस, मिजिल्स, हेपेटाइटिस-बी एवं पोलियों जैसी आदि बीमारियों बचने के लिए बच्चों का नियमित टीकाकरण आवश्य करायें। यह टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में भी लग रहे है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जिन राज्यों में 03 प्रतिशत से अधिक साप्ताहिक पाजिटिविटी की दर चल रही है। वहां से जो भी यात्री प्रदेश में आयेंगे, उन लोगों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट पिछले चार दिन की हो तथा दोनों डोज की वैक्सीनेशन की रिपोर्ट लेकर आये तथा दोनों रिपोर्ट में से एक रिपोर्ट प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। कौन-कौन से राज्य है उनकी सूचना महानिदेशक स्वास्थ्य की वेबसाइट पर जाकर देखी जा सकती है। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का अवश्य पालन करे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप