Uttar Pradesh: Society की लिफ्ट में सिगरेट पीना पड़ा महंगा, एक युवक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख में स्थित एक हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट में सिगरेट पीते हुए सात युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया, ‘‘रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के माध्यम से हमारे संज्ञान में आया है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एससिटी सोसाइटी की लिफ्ट में सात युवकों का एक समूह हाथ में शराब का गिलास है, शराब की बोतल लिए हुए है।

इसे भी पढ़ें: Cough syrup case में कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कंपनी के मालिक फरार

उनमे से कुछ सिगरेट भी पी रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एक युवक अंकुश का नाम सामने आया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अंकुश के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में आग पीड़ितों को मिलेंगे 5 लाख, CM पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

UP Election 2027 के वादों के लिए सपा ने तैयार किया पांच साल का वित्तीय खाका: अखिलेश यादव

Lucknow के सहारा शहर परिसर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Revanth Reddy का BRS पर वार, KCR ने तेलंगाना का पानी जगन सरकार के पास गिरवी रखा