कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पुरोला विधायक राजकुमार भाजपा में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2021

देहरादून। उत्तराखंड के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार रविवार को भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हो गए। एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले राजकुमार उत्तराखंड के दूसरे विधायक हैं। इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा सूत्रों ने यहां बताया कि नई दिल्ली में भाजपा एक कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। 

इसे भी पढ़ें: रूपाणी के इस्तीफे पर बोले राघव चड्ढा, AAP के मजबूत होने से भाजपा को गुजरात और उत्तराखंड में हटाना पड़ा CM 

भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने राजकुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। कौशिक ने कहा कि राजकुमार पूरे प्रदेश में अनु​सूचित जाति वर्ग में बहुत लोकप्रिय हैं और उम्मीद जाहिर की कि भाजपा में शामिल होने से उनकी लोकप्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh: जबलपुर में लुटेरों के हमले से महिला की मौत, पति घायल

Amethi Congress Cffice Violence | अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़, भाजपा पर हमले का आरोप

Kiren Rijiju ने पड़ोसी देश के जरिए कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- चीन और पाकिस्तान के सुर एक समान

Rahul Gandhi पर कार्रवाई की मांग करते हुए देश के कई वाइस चांसलर हुए एकजुट, इस बात से खफा होकर लिखा खुला खत