उत्तराखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत 10000 वोटों से पीछे, क्या बेटी अनुपमा बचा पाएंगी अपनी सीट?

By रेनू तिवारी | Mar 10, 2022

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत को भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी लेकिन शुरूआती रुझानों ने उनके दावे को पलट कर रख दिया और भारतीय जनता पार्टी ने राज्य़ में अपनी 44 सीटों पर बढ़त बना ली हैं। इस आंकड़े को देखें तो बारतीय जनता पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती हुआ दिखायी पड़ रही हैं वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सीएम पद के उम्मीदवार हरीश रावत अपनी निर्वाचन सीट लालकुवा ने 10000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा उनकी बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण से आगे चल रही हैं।

-उत्तराखंड भगवानपुर सीट: कांग्रेस की ममता राकेश बीजेपी के सत्यपाल सिंह से आगे।

-रामनगर सीट: चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस महेंद्र पाल सिंह बीजेपी के दीवान सिंह बिष्ट से 61.785 वोटों से आगे हैं।

-चकराता सीट से विपक्ष के नेता उत्तराखंड प्रीतम सिंह आगे।

-उत्तराखंड की लालकुआं सीट से कांग्रेस के हरीश रावत पीछे चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक लालकुवा सीट से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस हरीश रावत पीछे चल रही है।

-खटीमा सीट से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के भुवन चंद्र कापरी आगे चल रहे हैं।

-कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार को कहा कि उनकी -पार्टी लगभग 48 सीटें जीतकर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव आराम से जीत जाएगी।

-चुनाव आयोग के सुबह 9 बजे के अपडेट के अनुसार, बीजेपी को 50.3 वोटिंग प्रतिशत मिला है जबकि कांग्रेस 36.9% पर है।

इसे भी पढ़ें: UP में चुनावी रूझानों पर बोले गिरिराज सिंह, बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया

कांग्रेस के हरीश रावत 10000 वोटों से पीछे 

उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है और सामने आ रहे रुझानों में भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस 22 स्थानों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय दो-दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस के भुवन चंद्र कापडी से 954 मतों से पीछे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस महासचिव और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से 8616 मतों से पीछे हैं।

चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य बाजपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार से 2755 मतों से पीछे चल रहे हैं। निवर्तमान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चकराता से अब तक अजेय रहे कांग्रेस के प्रीतम सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के रामशरण नौटियाल से 1805 मतों से आगे हैं।

 कई सीटों पर कांग्रेस की पकड़ काफी मजबूत

देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर आठ बार के विधायक रहे दिवंगत हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के सूर्यकांत धस्माना से 4198 मतों से आगे चल रही हैं। पुष्कर धामी मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय गदरपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रेमानंद महाजन से 6172 मतों से आगे चल रहे हैं।

हालांकि, हरिद्वार शहर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी से 209 मतों से पीछे चल रहे हैं जबकि धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत कांग्रेस के महेश चंद्र से 452 वोटों से पीछे हैं। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल जहां कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल से 1476 मतों से पीछे चल रहे हैं वहीं आपदा प्रबंधन मंत्री धनसिंह रावत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल से 1011 मतों से पीछे हैं। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हुआ था जिसमें 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश