चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने HC के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2021

नयी दिल्ली। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा पर रोक लगाने और एक जुलाई से तीन जिलों के निवासियों के लिये आंशिक रूप से इसे खोलने के राज्य मंत्रिमंडल के निर्णय को पलटने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ मंगलवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया। राज्य सरकार ने अपनी अपील में कहा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने इस बात को स्वीकार नहीं करके गलत किया कि चारधाम के आसपास रहने वाली आबादी के महत्वपूर्ण हिस्से की आजीविका यात्रा पर निर्भर करती है। सरकार ने कहा कि उच्च न्यायालय ने पाबंदियों के साथ चारधाम यात्रा आयोजित करने के 25 जून के मंत्रिमंडल के आदेश के हिस्से पर गलत तरीके से रोक लगाई, जिसमें तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में रहे लोगों को सीमित संख्या में तीर्थयात्री की अनुमति देने की बात कही गई थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Japan से 1-3 से हारी भारतीय महिला Badminton टीम, पदक की दौड़ से बाहर

Vamana Jayanti 2026: 23 सितंबर को रखा जाएगा वामन द्वादशी व्रत, यह है पूजन मुहूर्त

Explained | UN Security Council Visegrad Group | 21वीं सदी की महाशक्ति भारत! 4 यूरोपीय देशों ने एक सुर में कहा-UNSC में भारत को मिले स्थायी सीट

1599 में 22 सितंबर को East India Company की नींव रखने पर लंदन में हुई थी बैठक