By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2020
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को वर्ष 2020—21 के लिए 4063.79 करोड रू का अनुपूरक बजट पारित किया। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने इसे पेश किया था। अनुपूरक बजट में 2071.42 करोड रू राजस्व तथा 1992.37 करोड रू पूंजीगत लेखा के लिए रखे गए हैं।