15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान हुआ शुरू, CM शिवराज ने किया शुभारंभ

By सुयश भट्ट | Jan 03, 2022

भोपाल। 3 जनवरी से देशभर में 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश में पहले दिन 15 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा गया है। 3 से 10 जनवरी तक कोविड-19 टीका लगाया जाएगा। अभी प्रदेश में 18 लाख डोज पहुंच चुका है।

इसे भी पढ़ें:सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नए वेतनमान का हुआ ऐलान 

आपको बता दें कि प्रदेश के जबलपुर जिले में 67 हजार बच्चों को टीका लगाने का टारगेट रखा गया है। जिले में 267 वैक्सीन सेन्टर बनाए गए हैं। वहीं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही ऑन्सपोट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 बच्चों के लिए ये रहेंगे नियम

  1. अगर बुखार है और किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हैं, तो वैक्सीन ना लगवाएं।
  2. बढ़ों की तरह बच्चों को वैक्सीन लगने के बाद बुखार आ सकता है।अगर बुखार आता है तो पेरासिटामोल लें।
  3. जब वैक्सीन लगाने बच्चों को भेजें तो खाली पेट न भेजें।
  4. मोबाइल या फिर आईडी कार्ड भी साथ में भेजें.
  5. वैक्सीन लगने के बाद आधा घंटा सेंटर पर ही बैठना होगा।
  6. टोल फ्री नंबर (1075) जारी किया गया है अगर किसी को कोई शिकायत है तो संपर्क कर सकते है।
  7. बच्चों के लिए वेटिंग रूम, रेस्ट रूम, पानी और काउंसलिंग रूम तैयार है।
  8. बच्चों के अभिभावकों के बैठने की भी व्यवस्था की गई।
  9. ऑफलाइन भी वैक्सीन को लेकर रजिस्ट्रेशन होगा।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda