दलीप ट्रॉफी: इशान किशन की अगुआई वाली पूर्व क्षेत्र टीम के उपकप्तान बने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

कोलकाता, 29 जुलाई प्रतिभाशाली किशोर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को अगले महीने से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए इशान किशन की अगुआई वाली पूर्व क्षेत्र टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। बंगाल और झारखंड के खिलाड़ियों के वर्चस्व वाली टीम में 15 वर्षीय सूर्यवंशी को अपने पहले लाल गेंद के क्षेत्रीय टूर्नामेंट में ही उपकप्तान बनाए जाने को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि उन्हें सभी प्रारूपों के खिलाड़ी के रूप में तैयार किया जा रहा है। बिहार के सूर्यवंशी टीम में राज्य के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा, ‘‘इतनी कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी का पूर्व क्षेत्र की टीम का उपकप्तान बनना बिहार क्रिकेट के लिए बेहद गर्व की बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपने शानदार प्रदर्शन और खेल के प्रति परिपक्व दृष्टिकोण के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है।’’ यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से छह सितंबर तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा। पूर्व क्षेत्र टीम: इशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधू जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिक्जार मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार।

प्रमुख खबरें

अगर तुमने...ब्रिक्स से लौटते ही जिनपिंग ने ट्रंप को क्या धमकी दे डाली?

PTI के इस्लामाबाद प्रदर्शन से पहले Punjab में धारा 144 लागू, 17 सितंबर तक रोक

अगस्त में WPI मुद्रास्फीति बढ़कर 9.92 प्रतिशत पर पहुंची

जाते-जाते भारत में बड़ा धमाका कर गए जिनपिंग, पूरी दुनिया हैरान!