14 छक्के, 4 चौके, रिकॉर्ड 28 गेंदों में 100 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही, पाकिस्तान का गुस्सा UAE पर उतारा

By अभिनय आकाश | Nov 24, 2026

दोहा में वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़ दिया। 'राइजिंग स्टार्स एशिया कप' में UAE के खिलाफ 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, वैभव ने ताबड़तोड़ छक्के लगाए। 15 वर्षीय वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अक्टूबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया में 50 ओवर की एक घरेलू प्रतियोगिता के दौरान साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए 29 गेंदों में शतक लगाया था। रविवार को पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ एक मौका चूकने की निराशा को पीछे छोड़ते हुए, वैभव ने मंगलवार शाम को UAE की गेंदबाजी लाइन-अप की धज्जियां उड़ा दीं। इस युवा खिलाड़ी ने महज 40 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए थे, जिसमें 20 छक्के और 6 चौके शामिल थे। यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मैदान पर, वैभव ने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों, दोनों की जमकर धुनाई की और गेंद को बार-बार मैदान के बाहर भेजा।

इसे भी पढ़ें: हरप्रीत सिंह भाटिया के 130 रन, UAE ने India A को दिया 250 रनों का लक्ष्य

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक


28 गेंदें - वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम UAE (2026)
29 गेंदें - जेक फ्रेजर-मैकगर्क, साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया (2023)
31 गेंदें - एबी डी विलियर्स, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (2015)
32 गेंदें - साकिबुल गनी, बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश (2025)

प्रमुख खबरें

बिहार में 10 मीटर तक के मकानों के लिए नक्शा पास कराने की परेशानी खत्म, घर बनाना होगा आसान

Karthigai Deepam विवाद पर मदुरै में धारा 163 की समीक्षा करे सरकार: मद्रास हाईकोर्ट

PNGRB ने गैस पाइपलाइन डेवलपर्स के लिए तय किया 14 प्रतिशत टैक्स बाद रिटर्न का नया मॉडल

Nvidia में दोबारा CEO बनते ही Jensen Huang ने कर्मचारियों से मांगी माफी, जताया खेद