Vaishno Devi Landslide: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख, PM ने उमर अब्दुल्ला से की बात

By अंकित सिंह | Aug 27, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में हुए भूस्खलन में तीर्थयात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया कि माता वैष्णो देवी मंदिर के तीर्थयात्रा मार्ग पर भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की दुखद घटना अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ और राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना करती हूँ।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज थोड़ी राहत मिली है क्योंकि बारिश लगभग थम गई है। निचले इलाकों से पानी कम होने लगा है। आपदा से हुए नुकसान का विवरण आपके सामने है। 2014 में भी इसी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। इसका मतलब है कि पुल के इस हिस्से से कुछ जोखिम जुड़ा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी घटना दोबारा न हो। नदी के किनारे बसे घरों के लिए भी हमें कदम उठाने होंगे। राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Rescue Video | विकराल रूप में बह रही थी नदी... बीचो-बीच फंसे थे CRPF के 22 जवान, भारतीय सेना ने जान पर खेलकर सभी को बचाया

रक्षा मंत्री राजनथ सिंह ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण हुई बहुमूल्य जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम