Odisha Train Accident के बाद रद्द हुई वंदे भारत ट्रेन की लॉन्चिंग, मुंबई से गोवा के लिए होनी थी रवाना

By रितिका कमठान | Jun 03, 2023

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार यानी दो जून को बड़ा रेल हादसा हो गया है जिसमें सैंकडों लोग अपनी जान गंवा चुके है। ये एक्सीडेंट मालगाड़ी, कोरोमंडल एक्सप्रेस और हावड़ा एक्सप्रेस तीन ट्रेनों की टक्कर होने के कारण हुआ है। इस हादसे में 238 की मृत्यु हुई, 900 लोग घायल हो गए है। इस भयंकर एक्सीडेंट के मद्देनजर मडगांव स्टेशन पर गोवा मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से असम के गुवाहाटी के बीच वंदे भारत ट्रेन को 29 मई को हरी झंडी दिखाई थी। ये पूर्वोत्तर में पहली, बंगाल की तीसरी और देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन थी। वहीं मुंबई से गोवा के बीच शुरू होने वाली नई वंदे भारत ट्रेन से दोनों शहरों के बीच का सफर महज साढ़े सात घंटों में पूरा हो जाएगा और यात्रियों के एक घंटे की बचत होगी।

ऐसे हुआ भीषण हादसा

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम बड़ा रेल हादसा हुआ है। कोरोमंडल एक्सप्रेस के चार डिब्बे मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए। मिल रही जानकारी के मुताबिक के इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इसके साथ ही राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस रेल हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है वहीं 170 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है और जल्द से जल्द घायलों के स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि उन्होंने इस मामले को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत की है।

प्रमुख खबरें

Green Hydrogen और ऊर्जा क्षेत्र में UP-जापान संबंध होंगे मजबूत: गवर्नर Kotaro Nagasaki

Jharkhand Police ने छात्र प्रदर्शन पर 3 FIR दर्ज की, 900 से अधिक पर शिकंजा

Arvind Kejriwal गोवा में E20 Petrol नीति पर करेंगे टाउन हॉल, दो दिवसीय दौरा शुरू

India Open 2028 गुवाहाटी में होगा, BAI ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला