Vande Bharat: पाटलीपुत्र और गोरखपुर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, जानें रूट-किराया की जानकारी

By रितिका कमठान | Jun 19, 2025

पाटलिपुत्र से गोरखपुर का सफर अब और भी आसान होने वाला है। इस रूट पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरियों पर दौड़ती दिखेगी। इस रूट पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी चलने वाली है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान से 20 जून को वर्चुअली करेंगे। सीवान में ही कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

 

वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट और समय को लेकर अब तक जानकारी सामने नहीं आई है। संभावना है कि इसका स्टॉप हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज में होगा। सुबह 5.40 बजे ये ट्रेन गोरखपुर से रवाना होगी। इसके बाद ये कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ब्रेक लेगी। दोपहर लगभग 12.45 बजे इस ट्रेन को पाटलिपुत्र पहुंचना है। पाटलिपुत्र से वापसी में यह ट्रेन दोपहर करीब 3:30 बजे रवाना होगी। रात 10.20 बजे इस ट्रेन को गोरखपुर पहुंचना होगा।

 

ये हो सकता है किराया

इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक के लिए एसी चेयर कार के लिए 740 रुपये किराया होगा। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1540 रुपये किराया देना होगा। पाटलिपुत्र से मुज्फरपुर तक के लिए चेयर कार का किराया 295 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए किराया 625 रुपये होगा।

 

आठ कोच की होगी पाटलिपुत्र गोरखपुर वंदे भारत

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पाटलिपुत्र से गोरखपुर की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोच की संख्या आठ होगी। 21 जून से गोरखपुर और पाटलिपुत्र के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाएगा। सात घंटे में ही ये ट्रेन पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक पहुंचा देगी।

प्रमुख खबरें

Congress Puducherry: कभी Congress का गढ़ रहे Puducherry में वापसी मुश्किल, Party के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया