JNU छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष को विश्वविद्यालय में नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2022

नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति ने जेएनयू छात्रसंघ की एक पूर्व अध्यक्ष की “अवांछित गतिविधियों” को लेकर उनके विश्वविद्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी। वह संस्थान के संविदाकर्मियों की हड़ताल में भी शामिल हुई थीं। जेएनयू के मुख्य कुलानुशासक (प्रॉक्टर) रजनीश कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को जारी आदेश में कहा, “विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज की पूर्व छात्रा सुचेता डे की अवांछित गतिविधियों के मद्देजनर, विश्वविद्यालय की कुलपति ने विश्वविद्यालय के विधान के नियम 32 के तहत निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आदेश दिया है...।’’ आदेश के अनुसार डे के परिसर में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Gurugram में पड़ोसी के घर से 25 लाख के गहने चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

Bangladesh Politics: 246 किलोमीटर लंबी Motor Rally से विपक्ष ने बढ़ाई हलचल, 6-Point Demands पर अड़ी पार्टियां

US Mid-Term Election 2026: Trump समर्थित USPS मेल वोटिंग नियमों पर Federal Judge की रोक, बताया असंवैधानिक

ताइवान सीमा पर China की बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई, 20 PLA Aircraft और 6 PLAN जहाजों ने पार की Median Line