Kerala के नए CM बने VD Satheesan, PM Modi ने कहा- केंद्र देगा हर संभव सहयोग

By अभिनय आकाश | May 18, 2026

केरल में वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां कांग्रेस विधायक दल के नेता को पद की शपथ दिलाई। सतीशन के शपथ के बाद उन्हें राजनेताओं की तरफ से बधाईयां भी दी गई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि वीडी सतीशान जी को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। केंद्र सरकार नवगठित केरल सरकार को जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन देती है। 

इसे भी पढ़ें: India–Sweden Relations | भारत-स्वीडन संबंध हुए और मजबूत: द्विपक्षीय रिश्ते 'रणनीतिक साझेदारी' में बदले, पीएम मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान

सीएमपी नेता जॉन और आईयूएमएल नेता एन शम्सुद्दीन, के एम शाजी, पी के बशीर तथा वी ई अब्दुल गफूर भी मंत्रिमंडल में नए चेहरों में शामिल हैं। कांग्रेस नेता पी सी विष्णुनाध, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, के ए तुलसी और ओ जे जनीश भी पहली बार मंत्री बने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाद्रा समेत अन्य लोग शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, वामपंथी नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधि भी समारोह में शामिल हुए। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने जैसे ही एक-एक करके मंत्री पद की शपथ ली, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हजारों यूडीएफ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नारे लगाए। इस कार्यक्रम के लिए केरल भर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य की राजधानी पहुंचे थे। केरल में 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नौ अप्रैल को हुए थे और परिणाम चार मई को घोषित किए गए। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने 102 सीट जीतीं, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने 35 सीट हासिल कीं और भाजपा ने तीन सीट जीतीं। 

प्रमुख खबरें

इस मुस्लिम दोस्त ने भारत को दिया बड़ा धोखा, चीन के साथ बढ़ा रहा अपनी नजदीकियां

NC में बगावत? Farooq Abdullah ने Ruhullah Mehdi को दी खुली चुनौती, कहा - इस्तीफ़ा दो, नया जनादेश लो!

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?