भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ से पूछा आपका हवाला कांड से क्या संबंध था

By दिनेश शुक्ल | Oct 29, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूछा है कि हवाला कांड से आपके क्या संबंध था कमलनाथ जी जनता को जबाब दीजिए। गुरूवार को मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आपके 15 माह के शासन काल का जनता को हिसाब न देकर आपके मातृशक्ति को जैसे मुद्दों पर बयान दिया। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि छिदवाड़ा से आपके अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाया था और फिर उनसे इस्तीफा दिलवाकर आप फिर सांसद बन गए। नारी शक्ति के बारे में आपके क्या विचार है आपकी भावना क्या है पूरे देश प्रदेश और छिंदवाड़ा ने देखा। हवाला कांड में नाम आने के बाद आपने इस्तीफा देकर अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाया था फिर उनसे इस्तीफा क्यों दिलवाया।  

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का खाली दिमाग शैतान का घर, इसलिए कर रहे अनर्गल टिप्पणियां : नरेन्द्रसिंह तोमर

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए प्रश्न किए कि राजू मंटाना और गोपाल रेड्डी का कमलनाथ से क्या संबंध है। कमलनाथ रतुलपुरी के मामा है, जिन्होने साढे तीन हजार करोड़ का घोटाला किया तथा प्रवीण कक्कड़ की थर्ड आई क्या है और मिगलानी से क्या संबंध हैं। छिंदवाड़ा प्रोजेक्ट के लिए 450 करोड़ अग्रिम किसको दिया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमलनाथ से सवाल करते हुए पूछा कि यह अजय जैन कौन है। कमलनाथ बताये की बिरला कंपनी से 4 करोड़ का ब्रिज क्रॉप कंपनी को चंदा किसने दिलाया। अश्वनी शर्मा कौन है ? कर्नाटक के संतोष आईटी एक्सपर्ट कौन है तथा कमलनाथ जी का हवाला से क्या संबंध क्या था। वही मुख्यमंत्री शिवराज के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज ने पहली रात से ही कोरोना संकट के दौरान काम किया है। प्रदेश के एक भी अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए व्यवस्था नहीं थी वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही थे जिन्होंने कोरोना मरीजों के लिए दिन रात एक कर इलाज की व्यवस्था कि और कोविड से लड़ने के साथ ही पूरे प्रदेश में इस महामारी को बढ़ने से रोकने के लिए काम किया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र, लगाए गंभीर आरोप

उल्लेखनीय है कि बुधवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा शासन काल के 15 सालों पर आरोप पत्र जारी किया था। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पिछले 7 महिनों के दौरान कई घोटाले करने का आरोप लगाते हुए 15 साल की भाजपा सरकार में हुए घोटालों पर आरोप पत्र जारी किया था। जिसको लेकर भाजपा ने गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को निशाना बनाते हुए उनसे सवाल किए है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर