Madhya Pradesh: वीडी शर्मा ने कहा- हम विपक्ष को कमजोर नहीं मानते, कांग्रेस का तंज- डर गई है भाजपा

By अंकित सिंह | Feb 24, 2022

भले ही मध्यप्रदेश में अब भी विधानसभा चुनाव में काफी वक्त बाकी है। लेकिन भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा लगातार चुनावी तैयारियों को देखते हुए बैठक कर रही है। आज और कल राजधानी भोपाल में भी भाजपा संगठन की बड़ी बैठक होने वाली है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे। इन सबके बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि यह बैठक आगे की रणनीति को लेकर की जा रही है। अपने बयान में वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर भी बड़ा हमला किया।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में भूकंप के हल्के झटके, अचानक रसोई के बर्तन गिरने से उड़ी लोगों की नींद

दरअसल, कमलनाथ की ओर से घर चलो घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर कमलनाथ लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। कमलनाथ 2018 में अपने सरकार द्वारा किए गए कामकाज को भी बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि 2023 में भी कांग्रेस में एक और फिर से मध्य प्रदेश की सरकार बनी है। दूसरी ओर भाजपा लगातार जमीन पर अपने कामों को दिखाने की कोशिश कर रही है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का लगातार दौरा करते रहते हैं। वही संगठन के कामकाज में भी फिलहाल मजबूती देखने को मिली है। भले ही मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव 2023 के आखिर में होने हैं लेकिन हलचल अभी से ही तेज हो गई है। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी