February में वाहनों की कुल बिक्री 16 प्रतिशत के उछाल के साथ 17 लाख इकाई के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

नयी दिल्ली। यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की मजबूत बिक्री के चलते फरवरी में देश में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत का उछाल आया। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को यह जानकारी दी। फरवरी, 2023 में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों का कुल पंजीकरण सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 17,75,424 इकाई पर पहुंच गया। फरवरी, 2022 में वाहन बिक्री का आंकड़ा 15,31,196 इकाई रहा था। बीते माह यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 2,87,182 इकाई पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Updates: बाजार की बेहतर शुरूआतक, आज के Top 5 Shares जिन पर होगी निवेशकों की नजर

इसी तरह ट्रैक्टर बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 68,988 इकाई हो गई। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने एक बयान में कहा, ‘‘नए मॉडल बाजार में आने, आपूर्ति में लगातार सुधार होने और विवाह का मौसम होने से बिक्री की रफ्तार बनी हुई है।’’ उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन श्रेणी में पंजीकरण में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन फरवरी 2020 की तुलना में यह आंकड़ा 14 प्रतिशत कम है। कारोबारी परिदृश्य पर सिंघानिया ने कहा कि कई त्योहार आने वाले हैं जिससे बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Team India के Head Coach Gautam Gambhir का 45वां जन्मदिन, दो बार देश को बनाया World Cup चैंपियन

14 October 2026 Stock Market Updates | आईटी शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स सपाट खुला, निफ्टी 22,700 के स्तर पर टिका

Gaurav Khanna Return To TV | गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी जल्द मचाएगी धमाल, नए टीज़र ने बढ़ाई टीवी पर वापसी की उत्सुकता

Bihar Ganga Accident | बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा! गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी और डिप्टी सीएम ने की मुआवजे की घोषणा