वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने अमेरिका से राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2019

काराकास। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। मादुरो ने यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विपक्ष के नेता जुआन गुएडो को दक्षिण अमेरिकी देश के ‘‘अंतरिम राष्ट्रपति’’ के रूप में मान्यता देने के बाद की है। मादुरो ने काराकास में हजारों समर्थकों से कहा, ‘‘मैंने अमेरिका की साम्राज्यवादी सरकार से राजनयिक और राजनीतिक संबंध तोड़ने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दफा हो जाओ! वेनेजुएला छोड़ो, ये इसी लायक हैं, लानत है तुम पर।’’ उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को देश छोड़ने के लिए 72 घंटे का समय दिया है। दरअसल विपक्ष के नियंत्रण वाली विधायिका के प्रमुख गुएडो ने हजारों समर्थकों की भीड़ के सामने यह घोषणा करके सनसनी फैला दी कि वह अपने आप को ‘‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’’ घोषित करते हैं।

इसे भी पढ़ें- अमेरिका बढ़ते जटिल और अनिश्चित माहौल का सामना कर रहा है: कोट्स

ट्रंप इस पर प्रतिक्रिया देने वाले पहले विदेशी नेता थे और उन्होंने गुएडो को अपना समर्थन दिया। उन्होंने नेशनल असेंबली को ‘‘वेनेजुएला के लोगों द्वारा निर्वाचित सरकार की एकमात्र वैध शखा’’ बताया। वहीं काराकास में प्रेजीडेंशियल पैलेस की बालकनी से बोलते हुए मादुरो ने अमेरिकी सरकार पर ‘‘तख्तापलट की कोशिश’’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘वेनेजुएला के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप सरकार की चरमपंथी नीति गैर जिम्मेदाराना है, यह बहुत मूर्खतापूर्ण है।’’

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda