वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो का आदेश, EU के राजदूत 72 घंटे में छोड़ें देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2020

काराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने यूरोपीय संघ के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया। इस आदेश से कुछ घंटे पहले ही यूरोपीय संघ ने वेनेजुएला में लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण की दिशा में दबाव बनाने के लिए मादुरो के करीबी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। मादुरो का यह आदेश सरकारी टेलीविजन पर सोमवर को संबोधन के दौरान आया है।

इसे भी पढ़ें: जो बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी मेधा राज को डिजिटल चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया

यूरोपीय संघ ने वेनेजुएला के 11 अधिकारियों के खिलाफ कड़े वित्तीय प्रतिबंध वाले कदम उठाए हैं। हालांकि यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के दायरे में अब कुल 36 अधिकारी आ गए हैं। इन पर यात्रा प्रतिबंध और संपत्तियों को जब्त करना शामिल है। यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि ये प्रतिबंध व्यक्तिगत स्तर पर लगाए गए हैं, इनसे वेनेजुएला की जनता पर असर नहीं पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज